फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: बीमारियों से बचाव के लिए लोगों को जागरूक करें

Fri, 03 Oct 2025 11:27 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
फोटो 33 कलेक्ट्रेट सभागार में अंतर विभागीय समन्वय समिति की बैठक में समीक्षा करते डीएम। संवाद - फोटो : महात्मा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण करते भाजपाई।
विज्ञापन
मैनपुरी। कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी अंजनी कुमार सिंह ने शुक्रवार को विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान एवं दस्तक अभियान के लिए अंतर विभागीय समन्वय समिति की द्वितीय बैठक में समीक्षा की। कहा कि वेक्टर जनित बीमारियों से बचाव के लिए लोगों को जागरूक करें। झाड़ियों के कटान से लेकर तालाबों की सफाई, जल निकासी के बेहतर प्रबंध करें।उन्होंने कहा कि मोहल्ला स्वास्थ्य समितियां सक्रिय की जाएं। सूकर पालकों को बाड़ों की सफाई रखने, बाड़ों में नियमित रूप से दवा का छिड़काव करने और बाड़ों में बंद रखने के लिए जागरूक करें। चूहा-छछूंदर की रोकथाम के लिए प्रभावी प्रयास करें। नियमित रूप से एंटी-लार्वा का छिड़काव कराया जाए। सैम-मैम बच्चों, गर्भवती महिलाओं, क्षय रोगियों का फीडबैक अवश्य लिया जाए। मुख्य विकास अधिकारी नेहा बंधु, मुख्य चिकित्साधिकारी डाॅ. आरसी गुप्ता, जिला विद्यालय निरीक्षक सतीश कुमार, जिला पंचायत राज अधिकारी डॉ. अवधेश सिंह, जिला बेसिक शिक्षाधिकारी दीपिका गुप्ता, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. सोमदत्त, मुख्य चिकित्साधीक्षक डॉ. संजय गुप्ता, जिला मलेरिया अधिकारी हिलाल अहमद मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें