फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: सात फेरों से पहले दुल्हन ने बुला ली पुलिस, घरवालों के छूट गए पसीने; इसलिए रुकवाई खुद की शादी

Mon, 04 May 2026 11:59 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा में 16 वर्षीय किशोरी ने 1098 पर कॉल कर अपनी जबरन शादी की सूचना दी, जिसके बाद पुलिस और चाइल्ड हेल्पलाइन ने मौके पर पहुंचकर विवाह रुकवा दिया। परिजनों की काउंसलिंग की गई और किशोरी को सुरक्षा में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
दुल्हन सांकेतिक फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के थाना सदर क्षेत्र के बुंदुकटरा में परिजन द्वारा एक 16 वर्षीय किशोरी का बाल विवाह कराने का प्रयास पुलिस और चाइल्ड हेल्पलाइन की सतर्कता से विफल हो गया। किशोरी ने खुद 1098 नंबर पर कॉल कर मदद की गुहार लगाई थी।
विज्ञापन

चाइल्ड हेल्पलाइन (1098) के जिला समन्वयक बृजेश कुमार गौतम ने बताया कि सूचना मिली थी कि किशोरी के चाचा-चाची उसकी शादी तय करने के लिए उसे दिखाने ले जा रहे हैं। जिला प्रोबेशन अधिकारी के निर्देशन में चाइल्ड हेल्पलाइन की टीम और 112 पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची।
 
विज्ञापन

टीम ने किशोरी की मदद की और परिजन की काउंसलिंग की। इस दौरान थाना सदर पुलिस भी मौजूद रही। विभाग अब किशोरी की सुरक्षा और काउंसलिंग पर विशेष ध्यान दे रहा है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें