फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वरमाला के दौरान दूल्हे के हावभाव देखकर भड़की दुल्हन, शादी से किया इनकार

Sat, 07 Dec 2019 12:26 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social Media
विज्ञापन
एटा जिले के थाना मारहरा क्षेत्र में बृहस्पतिवार को बरात लेकर आए दूल्हे को दुल्हन ने बिना फेरे लिए बैरंग वापस भेज दिया। दरअसल दूल्हा शराब पीकर आया था। नशेड़ी दूल्हे के हाव-भाव देख युवती भड़क गई और उसने शादी करने से इनकार कर दिया।
विज्ञापन


थाना मारहरा क्षेत्र के एक गांव में सोरों क्षेत्र के गांव खेड़ा निवासी बंटी पुत्र खचेरू बृहस्पतिवार की शाम बरात लेकर आया था। वरमाला के स्टेज पर दूल्हा नशे में झूमता दिखाई दिया। इस पर दुल्हन बनी युवती ने दूल्हे को खूब खरी-खोटी सुनाई। 

शराबी के हाथों जिंदगी की डोर सौंप देना दुल्हन के लिबास में सजी संवरी युवती को रास नहीं आया। युवती ने परिजनों को बुलाकर नशेड़ी दूल्हे से शादी करने से मना कर दिया। दुल्हन के इंकार से शादी समारोह में हड़कंप मच गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

बैरंग लौटा दूल्हा

दोनों पक्षों में तड़का-भड़की के बाद लड़की पक्ष के दूल्हा सहित उसके परिजनों को बंधक बना लिया। वधु पक्ष की मांग थी कि सगाई से लेकर अब तक जो भी खर्चा हुआ है उसकी अदाएगी की जाए, तभी जाने देंगे। 

सूचना मिलते ही गाव में पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने दोनों पक्षों को बैठाकर खर्चे की रकम की भरपाई कराकर समझौता कराया। इसके बाद दूल्हा बनकर आया युवक बिना दुल्हन के बैरंग वापस चल गया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें