यहां का है मामला
थाना क्षेत्र के गांव निवासी एक युवती की शादी 16 मई को होनी थी। दूल्हा पक्ष बरात लेकर लड़की के घर पहुंच गया। लड़की पक्ष ने बारात की खूब खातिर की और शादी की रस्में शुरू हो गई, लेकिन जब दुल्हन फेरे पर पहुंची तो उसने दूल्हे में कई कमियां निकालकर शादी करने से इनकार कर दिया। इसके बाद काफी प्रयास किये गये, लेकिन दुल्हन शादी करने के लिए तैयार नहीं हुई। बाद में दोनों पक्ष भी रिश्ता न जोड़ने के लिए तैयार हो गये। इसके बाद दूसरे दिन युवती की शादी उसके प्रेमी के साथ करा दी गई।
ये भी पढ़ें - UP: ट्रेन के टॉयलेट में कर रहे थे ऐसी हरकत, जीआरपी के पहुंचते ही छूटे पसीने, देना पड़ा जुर्माना
दूल्हे के पिता ने इस तरह बचाई इज्जत
वहीं दूल्हा का पिता भी अपनी इज्जत बचाने की खातिर दुल्हन को लिए बिना घर नहीं लौटे। उन्होंने आनन-फानन में रिश्तेदारों की मदद से एक लड़की की तलाश की और शादी कराकर दुल्हन को घर लेकर ही लौटे। दूल्हा के पिता ने बताया कि लड़की ने अपने प्रेमी की खातिर शादी से इनकार किया था। जबकि उसके बेटे की कोई गलती नहीं थी।
ये भी पढ़ें - प्यार या पागलपन: नाबालिग को दिल दे बैठा युवक, शादी की जिद न हुई पूरी; तो दोनों ने लगा ली आग