फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी के मंडप से दूल्हे को लेकर भाग गई दुल्हन, हैरान कर देगी वजह

Mon, 09 Jul 2018 07:57 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन
मथुरा के बरसाना क्षेत्र में पत्नी की दूसरी शादी होने की सूचना पर पति पुलिस के साथ शादी समारोह में पहुंचा तो दुल्हन, दूल्हे को लेकर मंडप से भाग गई। बाद में ग्रामीणों के हस्तक्षेप से उसकी दूसरी शादी हुई। 
विज्ञापन

 
थाना बरसाना थाने के गांव ब्रजबारी निवासी लछमन प्रसाद ने 2006 में अपनी दो पुत्रियों हरदेवी एवं जमुना की शादी भरना खुर्द निवासी हरीशंकर शर्मा के पुत्र राजीव कुमार एवं उमेश के साथ की थी।

हरदेवी ने किसी कारण से जहर खाकर आत्महत्या कर ली। इसमें दोनों पक्षों में राजीनामा हो गया। हरदेवी की मौत के बाद से उमेश की पत्नी जमुना देवी अपने मायके में रह रही थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

12 साल से मायके में रही थी महिला

जमुना 12 साल से अपने मायके में रह रही थी। इस दौरान उमेश ने उसे लाने के लिए कई बार प्रयास किये, मगर वो अपने मायके से नहीं आई। हरीशंकर ने जमुना की दूसरी शादी भदावल में तय कर दी। 

इसकी सूचना मिलने पर उमेश ने अपनी पत्नी की दूसरी शादी रुकवाने के लिए यूपी 100 पर फोन किया। सूचना पर ब्रजबारी गांव पहुंची पुलिस को देख मंडप से दूल्हा, दुल्हन भाग खड़े हुए। 

पुलिस द्वारा शादी रुकवाने की सूचना पर ग्रामीण एकत्रित हो गए। ग्रामीणों ने पुलिस को समझा कर वापस भेज दिया। इसके बाद जमुना की दूसरी शादी हो गई। वहीं पहले पति उमेश ने शादी के साक्ष्य भी दिखाए, लेकिन उसकी नहीं सुनी गई।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें