मथुरा के बरसाना क्षेत्र में पत्नी की दूसरी शादी होने की सूचना पर पति पुलिस के साथ शादी समारोह में पहुंचा तो दुल्हन, दूल्हे को लेकर मंडप से भाग गई। बाद में ग्रामीणों के हस्तक्षेप से उसकी दूसरी शादी हुई।
थाना बरसाना थाने के गांव ब्रजबारी निवासी लछमन प्रसाद ने 2006 में अपनी दो पुत्रियों हरदेवी एवं जमुना की शादी भरना खुर्द निवासी हरीशंकर शर्मा के पुत्र राजीव कुमार एवं उमेश के साथ की थी।
हरदेवी ने किसी कारण से जहर खाकर आत्महत्या कर ली। इसमें दोनों पक्षों में राजीनामा हो गया। हरदेवी की मौत के बाद से उमेश की पत्नी जमुना देवी अपने मायके में रह रही थी।