ये है मामला
थाना मिरहची क्षेत्र के ग्राम आसेपुर निवासी नितिन कुमार ने बताया कि कृष्णा उर्फ शेरू, चंद्रपाल सिंह निवासी ग्राम उमरायपुर थाना पिलुआ, रामसेवक निवासी ग्राम हिम्मतपुर थाना कोतवाली देहात ने उसकी शादी वर्षा निवासी ग्राम उमरायपुर के साथ हिंदू रीति-रिवाज से कराई थी। शादी के कुछ दिन बाद ही मायके जाने के बाद वर्षा वापस नहीं आई। जेवर आदि भी अपने साथ ले गई। उसने कई बार पत्नी के बुलाने का प्रयास किया, लेकिन वो आने के लिए राजी नहीं हुई। इसके बाद नितिन को पत्नी पर शक होने लगा।
ये भी पढ़ें - बिल्ली ने सवा माह के मासूम को नोंच खाया: मां के सीने लग चारपाई पर सोया था बच्चा, दबे पांव आई और खींच ले गई
धोखे से कराई शादी
पीड़ित ने बताया कि वर्षा और उसके मायके वालों ने झूठ बोलकर उसकी धोखे से शादी कराते हैं। शादी के बाद जेवर और रुपये रख लेते हैं और ब्लैकमेल कर रुपया ठगते हैं। नितिन ने आरोप लगाया कि जब उसने वर्षा से बात की तो उसने मारपीट की एक रिपोर्ट परिवारीजन के विरुद्ध लिखा दी। चार मई 2023 को जान से मारने की नीयत से खाने में जहर मिलाकर दे दिया, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। थाना प्रभारी सुभाष सिंह कठेरिया ने बताया कि अदालत के आदेश पर मुकदमा पंजीकृत किया गया है, जांच की जा रही है।