फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फेरों से पहले दुल्हन ने प्रेमी संग किया कुछ ऐसा, देखकर हर किसी के उड़े होश

Fri, 20 Jul 2018 10:55 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन
किसी को यकीन नहीं था कि दुल्हन अपने प्रेमी के साथ मिलकर ऐसा काम कर सकती है, शादी की तैयारी चल रही थीं, लेकिन इससे पहले ही...
विज्ञापन


घटना उत्तर प्रदेश के आगरा जिले की है। घर में शादी की तैयारी पूरी हो चुकी थीं। बारात दो दिन बाद आनी थी। गुरुवार को लगन जाने वाली थी। इससे पहले ही दुल्हन अपने प्रेमी संग फरार हो गई। परिजनों ने पुलिस से शिकायत की है। पुलिस ने युवती की तलाश शुरू कर दी है।

एत्माद्दौला क्षेत्र की रहने वाली युवती की शादी थाना सदर क्षेत्र के रहने वाले युवक से तय हुई थी। 21 जुलाई को बारात आनी थी। गुरुवार को लगन का कार्यक्रम होना था। इसके लिए घर में तैयारी पूरी हो चुकी थीं। 
विज्ञापन


युवती के घर में परिजन आ चुके थे। परिजनों ने पुलिस को बताया कि गुरुवार सुबह सात बजे बेटी किसी काम से घर के बाहर आई थी। इसके बाद लौटी नहीं। 
विज्ञापन

पहले तो उन्होंने समझा कि वह किसी सहेली के यहां चली गई होगी। मगर, काफी देर बाद भी नहीं आने पर उसकी तलाश की। बाद में पता चला कि पड़ोस का युवक भी घर से चला गया है। 

इस पर पुलिस को आकर जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि युवती के पड़ोसी युवक से प्रेम संबंध चल रहे थे। दो महीने पहले भी उसके साथ चली गई थी। पुलिस तक भी मामला पहुंचा था। 

युवती के मिलने पर घरवालों ने उसे समझाया। किसी तरह उसे घर ले गए। उसकी दूसरी जगह पर शादी तय कर दी। इससे वह नाखुश थी। वह प्रेमी के साथ ही शादी करना चाहती है। बेटी के चले जाने से शादी की तैयारियां धरी रह गई हैं। इंस्पेक्टर का कहना था कि युवती की तलाश की जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें