फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिनी बस पलटी, दुल्हन सहित 22 लोग घायल, मच गई चीख पुकार

Tue, 11 Sep 2018 12:00 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
विज्ञापन
बस दुर्घटना में घायल। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
फिरोजाबाद के रसूलपुर क्षेत्र से चौथी चलाकर मैनपुरी वापस जा रही मिनी बस रविवार की देर रात रूपसपुर के समीप असंतुलित होकर पलट गई। हादसे में दुल्हन सहित 22 लोग घायल हो गए।
विज्ञापन


सूचना पर डायल 100 की टीम के साथ ही थाना पुलिस पहुंची। घायलों को उपचार को सरकारी ट्रामा सेंटर भेजा है। प्राथमिक उपचार के बाद सभी घरों के लिए रवाना हो गए।

मैनपुरी के गुलाबबाग निवासी अजमेरी ने अपनी बेटी रीना का निकाह थाना रसूलपुर पानी की टंकी के पास के निवासी हाशिम भाई के बेटे कामरान के साथ किया था।
विज्ञापन

घर वापस जा रहे थे सभी

रविवार को दावत-ए-वलीमा के साथ ही चौथी चलाकर परिवार के साथ ही अजमेरी के परिवार एवं रिश्तेदार मिनी बस से सवार होकर घर वापस जा रहे थे। रूपसपुर के समीप बस अनियंत्रित होकर पलट गई।

मिनी बस के पलटने से चीख-पुकार मच गई। किसी ने घटना की सूचना डायल 100 पर दे दी। सूचना मिलने पर थाना पुलिस एवं परिजन मौके पर पहुंच गए। सभी घायलों को उपचार को सरकारी ट्रामा सेंटर लाए।

घायलों में दुल्हन रीना (19), नदीम(16), कश्मीर(2) पुत्रगण अजमेरी, रूबी (25) पत्नी कश्मीरी, काशिम (16), गुलफाम (48) पुत्र अब्दुल सलाम, मैनपुरी के कटरा निवासी रहीश की बेटी जोशिया (17) व निदान, बेटा रहीश (18) सहित 22 लोग शामिल हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें