फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंधेरगर्दी: जलकल के कर्मचारी थे परेशान, खोदाई के दौरान वॉल्व में भर दिए ईंट-पत्थर, लोगों को मिला पानी

Thu, 13 May 2021 02:14 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

जलकल विभाग की टीम भी लीकेज और पानी न मिलने की वजह तलाशती रही, पर यह किसी ने नहीं सोचा था कि वॉल्व में कोई सिरफिरा ईंट पत्थर भर जाएगा।
विज्ञापन
धाकरान में पानी के वॉल्व में निकले ईंट पत्थर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

15 दिनों से घेराव, धरना प्रदर्शन कर चुके नगला धाकरान के लोगों को एक सिरफिरे की वजह से पानी के लिए परेशान होना पड़ा। नगला धाकरान को सप्लाई देने वाली पाइपलाइन के एमजी रोड स्थित वॉल्व में ईंट-पत्थर भर दिए गए, जिससे पानी धाकरान में पहुंच ही नहीं सका।

विज्ञापन


जलकल विभाग के कर्मचारी एक सप्ताह तक जगह जगह खोदाई करके पानी न मिलने की वजह पता करते रहे, पर बुधवार को वॉल्व की चेकिंग के दौरान जब ईंट-पत्थर निकले तो माजरा समझ आया। वॉल्व से पत्थर निकालने के बाद नगला धाकरान में जलापूर्ति बहाल हो गई।

धाकरान के पार्षद ओम प्रकाश धाकड़ ने बताया कि नगला धाकरान में पानी के लिए लोगों ने भाजपा प्रदेश मंत्री विजय शिवहरे के घर का घेराव करने के साथ लगातार जलकल विभाग को शिकायतें की। जलकल विभाग की टीम भी लीकेज और पानी न मिलने की वजह तलाशती रही, पर यह किसी ने नहीं सोचा था कि वॉल्व में कोई सिरफिरा ईंट पत्थर भर जाएगा। जलकल विभाग की टीम ने वॉल्व से ईंट पत्थर निकाल दिए हैं, जिसके बाद सप्लाई शुरू हो गई है। 

विज्ञापन
Trending Videos

केशवकुंज, प्रभु नगर, अलकापुरी में टूटी पाइप लाइनें
जयपुर हाउस क्षेत्र में पानी की पुरानी पाइपलाइनें जर्जर होने के साथ कई जगह से लीक हो गईं। केशवकुंज, प्रभु नगर, अलकापुरी और जयपुर हाउस मुख्य कॉलोनी में पानी की पाइप लाइन टूट जाने से गंगाजल बर्बाद हो रहा है। अलकापुरी में बैंक के गेट के ठीक सामने गंगाजल बर्बाद हो रहा है। यहां खोदाई के कारण पानी की लाइन फट गई। सुबह शाम जलापूर्ति के समय गंगाजल सड़क पर बहकर बर्बाद हो रहा है। यही हाल केशवकुंज का है, जहां तीन दिनों से पाइपलाइन लीक है और पानी कॉलोनी की सड़क के किनारे भर रहा है। लीकेज के कारण पानी का प्रेशर घरों में पहुंच नहीं रहा। लोग पानी के लिए परेशन हैं। 

बालाजीपुरम में भेजे दो टैंकर
केदार नगर जोनल पंपिंग स्टेशन से जुड़े बालाजीपुरम, शंकरगढ़ पुलिया क्षेत्र में पानी का संकट 16वें दिन भी जारी रहा। जलकल विभाग की टीम सुबह पहुंची और तीन जगहों पर खोदाई करके पानी की लाइन चेक कीं, लेकिन बालाजीपुरम में पानी न मिलने की वजह पता नहीं चल पाई। क्षेत्रीय पार्षद राहुल चौधरी की शिकायत पर जलकल विभाग के सचिव ने पानी के दो टैंकर भिजवाए, लेकिन वह नाकाफी साबित हो रहे हैं। बालाजीपुरम निवासी हरीश शर्मा के मुताबिक कोरोना के कारण पानी की जरूरत ज्यादा है। संक्रमण फैलने से बचाव के लिए पानी की जरूरत है और इन्हीं दिनों में संकट बना हुआ है। जब तक वजह नहीं पता कर रहे, तब तक टैंकर की संख्या बढ़ाई जाए।

खोदाई में तोड़ी मेन लाइन
खोदाई में पानी की मेन लाइन तोड़ दी गई है। ऐसी गर्मी और कोरोना के खतरे में पानी के लिए परेशान हैं, वहीं पानी सड़क पर बर्बाद होते देख रहे हैं। ऐसे गंगाजल बर्बाद होते नहीं देख सकते, जबकि एक एक बूंद के लिए लोग परेशान हो रहे हैं। - डॉ. ज्योति, अलकापुरी
 
विज्ञापन

नहीं मिल रहा है पानी
प्रभु नगर में पाइपलाइन से पानी नहीं मिल रहा। जलकल विभाग के कर्मचारी देखने आए, लेकिन पानी न मिलने की वजह नहीं बता पा रहे। उन्हें केवल सीवर लाइन की जानकारी है। हम लोगों का आखिर क्या दोष है। - दीपक मतलानी, प्रभु नगर

शिकायत के बाद भी मरम्मत नहीं
गैस पाइप लाइन के लिए खोदाई में मकान नंबर 311 के सामने पानी की लाइन तोड़ दी है। शिकायत करने के बाद भी मरम्मत नहीं की गई। इन कंपनियों को आखिर खोदाई की अनुमति दी ही क्यों गई। - अनिल वर्मा, जयपुर हाउस

कर्मचारी गंभीर नहीं
पानी की पाइपलाइन खोदाई के दौरान जगह-जगह से तोड़ दी है। जलकल विभाग के कर्मचारी कोरोना काल में टूटी लाइनों की मरम्मत के प्रति गंभीर नहीं है। नई लाइन भी अभी चालू नहीं की है। क्षेत्र के लोग पानी के लिए परेशान हो रहे हैं। - मुकुल गर्ग, पार्षद, जयपुर हाउस

सभी जगह लीकेज ठीक कराए जा रहे 
लीकेज वाली जगहों पर जांच के लिए टीमें भेजी गई हैं। उनकी मरम्मत का काम कराया जा रहा है। पानी की अस्थाई व्यवस्था के लिए वहां टैंकर भेजे गए हैं ताकि लोगों की जरूरत पूरी की जा सके। सभी जगह लीकेज दूर कर जलापूर्ति का प्रयास है। - एसके श्रीवास्तव, सचिव, जलकल
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें