फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांसें हो रहीं कम, आओ पेड़ लगाएं हमं...

विज्ञापन
05एमएनपी-28-वन चेतना केंद्र पर पौधरोपण करते कैबिनेट मंत्री और अधिकारी - फोटो : MAINPURI
विज्ञापन
मैनपुरी। विश्व पर्यावरण दिवस पर शनिवार को जिलेभर में पौधे रोपे गए। छात्र-छात्राओं ने घरों में पोस्टर बनाकर सांसें हो रहीं कम, आओ पेड़ लगाएं हम... सहित अन्य स्लोगन लिखकर पेड़ों का महत्व समझाया। आबकारी मंत्री, डीएम और एसपी सहित अन्य अधिकारियों ने भी पौधा रोपण किया। कोरोना संक्रमण से जान गंवाने वाले कोरोना योद्धाओं की याद में भी पौधे लगाए गए।
विज्ञापन

आबकारी मंत्री रामनरेश अग्निहोत्री ने कलक्ट्रेट स्थित वन चेतना केंद्र के अलावा जिला अस्पताल में कोरोना योद्धा स्व. डॉ. विद्यासागर, स्व. अजय कुमार गुप्ता, स्व. डॉ. रश्मि जौहरी, स्व. डॉ. राकेश यादव आदि की स्मृति में पौधे रोपे। उन्होंने कहा कि वृक्षों की अंधाधुंध कटाई का ही परिणाम है कि प्रकृति में तेजी से असंतुलन बढ़ रहा है, हमें धरती को पुराने स्वरूप में लाने के लिए अधिक से अधिक पेड़ लगाकर पर्यावरण को स्वच्छ बनाने की दिशा में काम करना होगा। डीएम महेंद्र बहादुर सिंह ने जनपदवासियों का आह्वान करते हुए कहा कि माह जुलाई में पौधरोपण अभियान के दौरान सभी नागरिक अपने घरों, खेतों या फिर जहां भी जगह मिले एक पौधा अवश्य लगाकर उसकी देखभाल करें। पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार राय ने भी पौधा लगाया।
इस अवसर पर सीएमओ डॉ. एके पांडेय, सीएमएस डॉ. अरविंद गर्ग, सीओ अभय नरायन राय, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. राजीव राय, डॉ. अनिल यादव, डॉ. अशोक कुमार, प्रवर्तन अधिकारी डॉ. कौशलेंद्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

वकीलों की याद में लगाए गए पौधे
मैनपुरी। विश्व पर्यावरण दिवस पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से शनिवार को दीवानी परिसर में पौधरोपण किया गया। कोरोना संक्रमण से दिवंगत हुए वकीलों की याद में जिला जज तेजप्रताप तिवारी ने पौधे रोपे। जिला जज ने कहा केवल पौधे रोपित करना ही पर्याप्त नहीं है। उनका संरक्षण भी किया जाना चाहिए। दीवानी परिसर में दिवंगत वकील राममोहन जौहरी, दलवीर सिंह यादव, जतन सिंह यादव, अरुणेश कुमार पाठक, रमेश चंद्र सिंह यादव की स्मृति में पौधे रोपे गए। अपर जिला जज वंशबहादुर यादव, सीजेएम अमित सिंह, सिविल जज अमित मिश्रा, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव सत्येंद्र कुमार चौधरी, जिला वन संरक्षण अधिकारी अखिलेश पांडेय आदि अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें