फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: दूल्हे का पिता खो बैठा आपा, बरातियों संग मिलकर डीजे बंद कराने आए फार्म हाउस मालिक और भतीजों को पीटा; FIR द

Sat, 14 Mar 2026 09:50 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा में समय सीमा के बाद डीजे बंद कराने पर शादी समारोह में विवाद हो गया, जिसमें फार्महाउस मालिक और उनके दो भतीजों की बरातियों ने पिटाई कर दी।
विज्ञापन
police
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के एकता थाना क्षेत्र में समय खत्म होने के बाद डीजे बंद कराने पर फार्म हाउस मालिक और उनके भतीजों की पिटाई की गई। शिकायत पर पुलिस ने दूल्हे के पिता, डीजे संचालक समेत पांच लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन


पंचगई खेड़ा निवासी सतीश चौधरी का देवरी रोड पर फार्म हाउस है। सतीश ने बताया कि बृहस्पतिवार को उनके फार्म हाउस में नगला टेक चंद निवासी मीनू निगम की शादी थी। रात 10 बजे के बाद भी बराती नशे में डीजे बजाकर हुड़दंग कर रहे थे। माहौल खराब होता देख उनके भतीजों शिवम और सचिन ने डीजे बंद कराया। इस पर बरातियों ने उनकी पिटाई कर दी।

जानकारी होने पर वह पहुंचे और दूल्हे के पिता से पिटाई की वजह पूछी। आरोप है कि इस पर दूल्हे के पिता, ताऊ विशाल, डीजे संचालक गुट्टी, बरातियों शनि और धर्मेंद्र ने उन्हें और भतीजों को पाइप, डंडों, पानी के कैंपर और खाना रखने के हाॅट केस से पीटा। पुलिस पहुंचने से पहले आरोपी भाग निकले। थाना प्रभारी ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें