फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा: साहसी महिला ने बाइक से गिराए लुटेरे, भीड़ ने जमकर की पिटाई

Tue, 23 Mar 2021 12:36 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
पकड़े गए आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

आगरा के थाना सदर क्षेत्र के रोहता स्थित खुशबू गार्डन के पास सोमवार शाम को बाइक सवार बदमाशों ने एक महिला से चेन लूट का प्रयास किया। महिला ने एक बदमाश का हाथ पकड़कर खींच दिया। इससे बदमाश बाइक सहित गिर गए। 

विज्ञापन


इसके बाद जुटी भीड़ ने दोनों को पकड़कर पिटाई लगा दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को हिरासत में ले लिया। पुलिस का कहना है कि महिला ने शिकायत नहीं की है। अपनी ओर से मुकदमा दर्ज किया है। आरोपियों के पास से नशा करने का पाउडर और दो तमंचे बरामद हुए हैं।
 
थाना सदर के प्रभारी निरीक्षक अजय कौशल ने बताया कि महिला दूध लेकर आ रही थी। खुशबू गार्डन के गेट के पास बाइक सवार बदमाशों ने गले पर झपट्टा मारा। मगर, महिला ने दूध का डिब्बा छोड़ दिया। एक हाथ से चेन पकड़ी और दूसरे से बदमाश का हाथ पकड़कर खींच लिया। बदमाशों की बाइक सामने से आती बाइक से टकरा गई। दोनों गिर गए। 
विज्ञापन


महिला के शोर मचाने पर लोग आ गए। उन्होंने दोनों बदमाशों को पकड़ लिया। पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम सेवला जाट निवासी आशु और नंदपुरा निवासी संजू बताए। उनके खिलाफ पुलिस की ओर से मुकदमा दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें