स्याहीपुरा चौराहे पर शिव मंदिर से पीतल के दर्जन भर घंटे चोरी, सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस
पिनाहट। थाना बसई अरेला क्षेत्र के स्याहीपुरा चौराहे पर स्थित प्राचीन शिव मंदिर में शनिवार रात को चोरी की वारदात हो गई। मंदिर के पुजारी श्रीराम जब रविवार सुबह पूजा करने मंदिर जाने पर चोरी की जानकारी हुई। पुजारी ने बताया कि मंदिर के मुख्य द्वार और गर्भगृह के पास टंगे 10-12 पीतल के घंटे गायब हैं। सूचना पर पहुंची बसई अरेला थाना पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। मंदिर परिसर और चौराहे के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच की गई है।