फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: मंदिरों में लगे पीतल के घंटे किए चोरी

Tue, 07 Jan 2025 10:56 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। थाना बरनाहल क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों से मंदिर में लगे पीतल के घंटे चोरी कर लिए गए। मंगलवार की सुबह जब ग्रामीणों को जानकारी हुई तो आक्रोश व्याप्त हो गया। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने घटनास्थलों का निरीक्षण कर जानकारी जुटाई।
विज्ञापन

कस्बा बरनाहल के गांव नगला कमरिया स्थित राधा कृष्ण संतशाला प्राचीन मंदिर है। ग्रामीणों की मंदिर के प्रति गहरी आस्था है और मन्नत पूरी होने पर यहां पीतल के घंटे चढ़ाते हैं। प्रतिदिन ग्रामीण मंदिर में पूजा करने आते हैं। सोमवार की रात चोरों ने मंदिर में लगे पीतल के कई घंटे चोरी कर लिए। मंदिर के पास रहने वाले कुछ लोगों ने रात को मंदिर से कुछ आवाजें भी सुनीं थी। इसी रात चोरों ने नगला बाग मुगलपुर में भी एक मंदिर से दो पीतल के बडे़ घंटे चोरी की वारदात अंजाम दी।
मंगलवार की सुबह जब ग्रामीणों को मंदिरों में हुई चोरी की जानकारी मिली तो आक्रोश व्याप्त हो गया। मंदिर परिसर में जमा हुए लोगों ने चोरों की जल्द गिरफ्तारी किए जाने की मांग की। पुलिस ने परिसर का निरीक्षण कर जानकारी जुटाई। मंदिर में चोरी दो वारदात से ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें