आगरा के रकाबगंज थाना क्षेत्र में रिलेक्सो कंपनी के प्रतिनिधि की शिकायत पर पुलिस ने जूते बेचने वाली दो दुकानों पर छापा मारा। स्पार्क्स ब्रांड के 216 नकली जूते बरामद किए। शिकायत पर काॅपीराइट एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। कंपनी के विधिक सहायक प्रतिनिधि कुलदीप सिंह ने थाना रकाबगंज में शिकायत की।
विज्ञापन
आरोप लगाया कि बिजली घर के पास चक्कीपाट में कुछ दुकानदार नकली जूते बेच रहे हैं। बृहस्पतिवार को टीम के साथ पुलिस श्यामजी मंदिर के सामने ली फुटवियर और रानी ट्रेडिंग कंपनी की दुकानों पर पहुंची। पुलिस ने ली फुटवियर से 198 जूते और रानी ट्रेडिंग कंपनी की दुकान से 18 जूते बरामद किए। दुकानदार सुरेंद्र कुमार और मनोज कुमार कोई दस्तावेज नहीं दिखा सके। रकाबगंज थाना प्रभारी ने बताया कि कंपनी के प्रतिनिधि की तहरीर पर काॅपीराइट एक्ट में केस दर्ज किया गया है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।