सोरोंजी। मार्गशीर्ष अमृत कुंभ के अवसर पर सूकरक्षेत्र की पंचकोसी महापरिक्रमा की तैयारियों को लेकर शनिवार को बैठक डा. राधाकृष्ण दीक्षित के आवास पर आयोजित की गई। इसमें राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग प्रचारक कुलदीप ने कहा कि 23 दिसंबर को एकादशी के पावन पर्व पर होने वाली इस पौराणिक महापरिक्रमा को और अधिक भव्य दिव्य बनाने के लिए हमें तैयारी शुरू कर देनी चाहिए।विगत वर्ष से भी अधिक अच्छी तैयारी इस बार की जाएं। इसके लिए परिक्रमा समिति के सभी नगर निवासियों और कार्यकर्ताओं को बुलाकर एक विस्तृत योजना तैयार की जाए। बैठक में उपस्थित सभी लोगों ने अपने-अपने विचार व्यक्त किये। महा परिक्रमा को लेकर 17 नवंबर को क्षेत्राधीश वराह भगवान मंदिर प्रांगण में एक बड़ी बैठक रखने की योजना बनी। परिक्रमा कार्यक्रम की रूपरेखा पर भी विचार विमर्श हुआ। इस दौरान डॉ. एनपी सिंह हल्दिया, श्रीकांत तिवारी, सतीश चंद चौधरी, संजय दुबे, आदित्य काकोरिया, अमित मिश्रा अनाड़ी, कृष्णकांत वशिष्ठ, अमित अग्रवाल, जय किशन तिवारी, केशव महेरे, संपूर्णानंद भारद्वाज, गौरीश बाबू, आशुतोष त्रिवेदी, सचिन वशिष्ठ, पंडित दिलीप वशिष्ठ, नगर प्रचारक नमन नंदी सहित अन्य कार्यकर्ता और नागरिक उपस्थित रहे।