फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवा ब्राह्मण महासभा का एलान, मथुरा के सिनेमाघरों में नहीं चलने देंगे फिल्म 'आर्टिकल 15'

Sat, 22 Jun 2019 07:56 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
विज्ञापन
फिल्म आर्टिकल 15 का विरोध - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मथुरा में उत्तर प्रदेश युवा ब्राह्मण महासभा ने 28 जून को रिलीज हो रही फिल्म आर्टिकल 15 को प्रतिबंधित कराने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नाम एक ज्ञापन दिया है। महासभा ने एलान किया कि इस फिल्म में मथुरा के सिनेमाघरों में नहीं चलने देंगे। 
विज्ञापन


शनिवार को महासभा से जुड़े लोग जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे। संगठन के लोगों ने नारेबाजी करते हुए फिल्म आर्टिकल 15 के रिलीज पर तुरंत प्रतिबंध लगाने की मांग की। यहां उन्होंने एसडीएम कृष्णानंद तिवारी को मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपा।
  
युवा ब्राह्मण महासभा के संस्थापक अध्यक्ष राजेश पाठक ने कहा कि फिल्म में ब्राह्मण समाज को गलत ढंग से दर्शाया गया है तथा ब्राह्मणों को घोर जातिवादी, दलितों का शोषण करने वाला दिखाया गया है जो कि गलत है। कहा कि इस फिल्म को मथुरा के सिनेमाघरों में चलने नहीं दिया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

'संविधान की धारा 15 का उल्लंघन'

वहीं अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष बालकृष्ण दीक्षित ने कहा कि खुराना ब्रदर्स द्वारा बनाई गई फिल्म संविधान की धारा 15 का घोर उल्लंघन है। इस फिल्म के आने से जातीय उन्माद फैल सकता है। 

उन्होंने मुख्यमंत्री के नाम दिए ज्ञापन में फिल्म पर प्रतिबंध लगाने की मांग की है। इस मौके पर युवा जिला अध्यक्ष कुलदीप पाठक, भारत शर्मा, कृष्ण मुरारी दीक्षित, मुनेश प्रधान, अजय गौड़, वृंदावन नगर अध्यक्ष श्रीकांत सारस्वत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें