फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमिका से मिलने पहुंचे प्रेमी की लगाई पिटाई, पंचायत ने सुनाया गांव से दो वर्ष तक बाहर रहने का फैसला

Fri, 05 Feb 2021 12:05 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मथुरा के कोसीकलां थाना क्षेत्र के एक गांव में प्रेमिका से मिलने गए प्रेमी को युवती के परिजनों ने पकड़ा लिया। इसके बाद युवक की पिटाई लगा दी गई। इस घटना के बाद गांव में पंचायत हुई। जिसमें युवक को दो वर्ष तक गांव से बाहर रहने का फैसला सुनाया गया। 
विज्ञापन


कोसीकलां के एक गांव निवासी युवक का गांव की युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था। मंगलवार को प्रेमी अपनी प्रेमिका से मिलने उसके घर पहुंच गया। जैसे ही युवती के परिजनों को पता लगा तो उन्होंने युवक को पकड़ लिया और धुनाई लगा दी। इसके बाद पंचायत बुलाकर युवक को पंचों के सुपुर्द कर दिया। पंचायत में पंचों ने आरोपी युवक को दो वर्ष तक गांव से बाहर रहने का फैसला सुनाया। हालांकि इसके बाद दोनों पक्षों मे राजीनामा हो गया। इंस्पेक्टर प्रमोद पंवार ने बताया कि इस बारे में कोई जानकारी नहीं है।

डीएलएड का पेपर हुआ वायरल: आठ सौ रुपये में बिका, राजकीय इंटर कॉलेज एटा में मची खलबली
विज्ञापन


नाबालिग को भगा ले जाने में तीन नामजद
कोसीकलां की एक कॉलोनी से नाबालिग को भगा ले जाने की रिपोर्ट तीन नामजदों के खिलाफ दर्ज कराई है। एक कॉलोनी निवासी एक नाबालिग किसी कार्य से बाजार गई थी। देर सायं तक जब वह घर नहीं पहुंची तो परिजनो को चिंता हुई। काफी तलाश कोई पता नहीं चला। तो तीन नामजदों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने गुरुवार को एक आरोपी को पकड़ लिया। पुलिस नाबालिग सहित दो अन्य आरोपियों की तलाश मे जुटी है।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें