फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Thank God Movie: फिल्म के विरोध में उतरी कायस्थ महासभा, अजय देवगन के अभिनय पर आपत्ति, थाने में दी गई तहरीर

Sun, 18 Sep 2022 07:57 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद

सार

कायस्थ महासभा के राष्ट्रीय महामंत्री विश्वमोहन कुलश्रेष्ठ ने कहा कि अजय देवगन ने जिस तरह से भगवान चित्रगुप्त की प्रस्तुति एवं अभिव्यक्ति को प्रस्तुत किया है उससे हिंदू समाज आहत है। 
 
विज्ञापन
फिल्म थैंक गॉड पर विवाद - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अजय देवगन और सिद्धार्थ मल्होत्रा स्टारर फिल्म थैंक गॉड का ट्रेलर शुक्रवार को रिलीज हो गया। ये फिल्म दिवाली पर सिनेमाघरों में चलेगी, लेकिन इससे पहले ही फिल्म का विरोध होना शुरू हो गया है। फिल्म थैंक गॉड में भगवान चित्रगुप्त को आधुनिक वेशभूषा में प्रस्तुत किए जाने और फिल्म अभिनेता की ओर से भगवान चित्रगुप्त की प्रस्तुति एवं अभिव्यक्ति को लेकर सवाल उठने लगा है। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा ने फिल्म को लेकर नाराजगी जताई है। फिल्म निर्माता के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने के लिए उत्तर थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन


कायस्थ महासभा के राष्ट्रीय महामंत्री विश्वमोहन कुलश्रेष्ठ ने किड्स कॉर्नर स्कूल में आयोजित पत्रकार वार्ता में कहा कि फिल्म के निर्माता ने ट्रेलर रिलीज किया है। जिसमें अजय देवगन ने भगवान चित्रगुप्त का अभिनय किया है। अजय देवगन ने जिस तरह से भगवान चित्रगुप्त की प्रस्तुति एवं अभिव्यक्ति को प्रस्तुत किया है उससे हिंदू समाज आहत है। अजय देवगन ने जिस मजाकिया अंदाज में भगवान चित्रगुप्त की प्रस्तुति की है उसे हम स्वीकार नहीं करते हैं। 

 
विज्ञापन

कायस्थ महासभा के पदाधिकारी - फोटो : अमर उजाला
जिलाध्यक्ष मयंक भटनागर ने कहा कि भगवान चित्रगुप्त पृथ्वी पर उपस्थित समस्त प्राणियों के आराध्य देव हैं। उनका अपमान हम कतई बर्दाश्त नहीं करेंगे। फिल्मकार एवं निर्माता जिस तरह हिंदू समाज के देवी देवताओं की प्रस्तुति फिल्मों में कर रहे हैं वह अशोभनीय है। फिल्म से आपत्तिजनक दृश्यों को हटाया जाए। अन्यथा हम देश भर में फिल्म का बहिष्कार करेंगे। इस मौके पर विशाल आनंद, हेमकुमार, प्रशांत चौधरी, विवेक माथुर आदि रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें