फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा: ताजमहल को निहारते समय यमुना में डूबा बालक, परिवार में मची चीख-पुकार; तलाश में जुटे गोताखोर

Fri, 28 Aug 2026 06:31 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

दोस्तों के साथ ताजमहल देखने गया बालक यमुना में गिर गया। देखते ही देखते ही बालक नदी की लहरों के बीच दोस्तों की नजर से ओझल हो गया। घटना से परिवार में चीख-पुकार मच गई। गोताखोर बालक की तलाश में जुटे हैं। 
विज्ञापन
बालक के डूबने की घटना से परिवार में कोहराम मच गया। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के थाना एत्माद्दौला क्षेत्र के मेहताब बाग स्थित ग्यारह सीढ़ी घाट पर शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे प्रकाश नगर निवासी अरमान (12) पुत्र बादशाह अपने दोस्तों वाहिद, हसन पुत्र नाजिम और हसद पुत्र अकबर के साथ यमुना किनारे पहुंचा था। सभी ताजमहल को निहार रहे थे। इसी दौरान अचानक अरमान का पैर फिसल गया और वह यमुना में जा गिरा। अरमान को डूबता देख वह बचाव-बचाव चिल्लाने लगा।
विज्ञापन


http://

दोस्त को बचाने के लिए हसद ने यमुना में छलांग लगा दी। हसद किसी तरह तैरकर बाहर निकल आया, लेकिन अरमान गहरे पानी में लहरों के बीच समा गया। हादसे की जानकारी होते ही घाट पर चीख-पुकार मच गई। चीख-पुकार सुनकर बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुट गए। मौके पर पहुंचे परिजनों ने पुलिस को घटना की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों और स्टीमर की मदद से अरमान की तलाश शुरू कराई। पीएसी की बाढ़ राहत टीम को भी सूचना दी गई है। देर शाम तक अरमान का पता नहीं चल सका था। घटना के बाद अरमान की मां शकीना का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजन के मुताबिक अरमान के भाई गोविंदा, फरमान और आहिल मानसिक रूप से कमजोर हैं। हादसे के बाद परिवार में मातम पसरा है।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें