फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यमुना में डूबे किशोर का शव साढ़े आठ घंटे बाद हुआ बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
टूंडला। बुधवार सुबह पशु चराने यमुना किनारे गया किशोर नहाने के दौरान पानी में बह गया। आसपास मौजूद लोगों ने उसे बचाने का प्रयास किया परंतु कोई सफलता नहीं मिली। शाम को किशोर का शव करीब साढ़े आठ घंटे बाद गोताखोरों ने बरामद कर लिया। किशोर का शव मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

थाना नगला सिंघी क्षेत्र के गांव घुरुकुआ निवासी छोटेलाल का आठ वर्षीय पुत्र देवीचरन अन्य बच्चों के साथ सुबह करीब आठ बजे यमुना किनारे पशु चरा रहा था। अचानक से उसका नहाने का मन हुआ तो वह यमुना घाट स्थित दादी माता मंदिर के पास यमुना में चला गया। इस दौरान वह दलदल में समा गया। आसपास मौजूद लोगों ने शोरगुल करते हुए उसे बचाने का काफी प्रयास किया परंतु कोई सफलता नहीं मिला। इसकी जानकारी देवीचरन के परिजन को दी। आनन-फानन में परिजन भी मौके पर पहुंच गए और पुलिस और गोताखोरों के जवान भी आ गए। देवीचरन को खोजने का काफी प्रयास किया गया परंतु कई घंटे तक वह नहीं मिला। गोताखोरों द्वारा लगातार खोज के बाद देवीचरन के शव को शाम साढ़े चार बजे घटना स्थल से पांच सौ मीटर की दूरी पर बरामद हुआ। परिजन के आग्रह पर पुलिस ने शव को परिजन को बिना पोस्टमार्टम कराए सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें