फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: विषाक्त पदार्थ से बालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। गांव किसरौली में विषाक्त पदार्थ से 7 साल के बच्चे की मौत हो गई। घरवालों ने रंजिशन जहर खिलाकर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर रविवार को मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के किसरौली गांव निवासी विजेंद्र सिंह के पुत्र यश प्रताप (7) शनिवार शाम करीब साढ़े पांच बजे बच्चों के साथ खेल रहा था। घरवालों का आरोप है कि इस दौरान गांव के ही रहने वाले दो लोगों ने रंजिशन बालक को जहरीला पदार्थ खिला दिया। इससे बालक अचेत हो गया और उसके मुंह से लार निकलने लगी। गांव में चिकित्सक के न मिलने परिजन उसे इलाज के लिए कासगंज ला रहे थे।
रास्ते में बालक की मौत हो गई। परिजन ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने बालक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। ग्रामीणों ने बताया कि आरोपियों का परिवार छेड़छाड़ के मामले को लेकर पीड़ित के परिवार से रंजिश मानता है।
विज्ञापन

- बालक की मौत के मामले में पुलिस जांच कर रही है। गांव के दो लोगों पर जहर देकर हत्या करने का आरोप लगाया गया है, लेकिन कोई तहरीर पुलिस को नहीं दी गई है। तहरीर मिलने पर एफआईआर दर्ज की जाएगी। - वीरेंद्र प्रताप गिरी, इंस्पेक्टर
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें