फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बालक को पेड़ से लटका कर पीटा

Sun, 24 Apr 2016 12:59 AM IST
अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
‌प‌िटाइ - फोटो : अमर उजाला ब्‍यूूराो
विज्ञापन
फतेहाबाद के गांव छीतरिया का पुरा में सात वर्षीय भानू प्रताप को मोबाइल चोरी के शक में टेंट मालिक उठाकर बाइक से ले गया। इसके बाद पेड़ से उल्टा बांधकर यातनाएं दीं। डंडे से पिटाई की और करंट लगाया। इससे बालक की हालत बिगड़ गई। बाद में उसे घर के पास छोड़ गए। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

फतेहाबाद के छीतरिया का पुरा, मौजा नगर चंद निवासी रामचरन का बेटा भानू प्रताप कक्षा तीन में पढ़ता है। शुक्रवार शाम को वह घर के पास खेल रहा था। रामचरन ने बताया कि गांव ककरीली के प्रेम सिंह के बेटे अवधेश की उनके गांव में टेंट की दुकान है। शुक्रवार को अवधेश दुकान के बाहर तख्त पर मोबाइल रखकर टेंट लगाने चला गया। कुछ देर बाद लौटा तो मोबाइल ना पाकर भानू पर चोरी का शक जताया। उससे मोबाइल के बारे में पूछताछ करने लगा। भानू ने मना किया तो आरोप है कि उसे शाम चार बजे उसे उठाकर अपने साथी के साथ बाइक से ले गया। गांव से कुछ दूर ले जाकर पेड़ से उल्टा बांध दिया। इसके बाद कपड़े उतारकर डंडे से पीटा, करंट भी लगाया। बाद में गांव के बाहर छोड़कर चले गए। भानू ने किसी तरह घर पहुंचकर घटना की जानकारी दी। बेरहमी से पिटाई के कारण वह चल भी नहीं पा रहा है। परिवारीजनों ने थाना फतेहाबाद में शिकायत की लेकिन सुनवाई नहीं हुई। शनिवार को पिता उसे गोद में एसएसपी आफिस पहुंचे। उन्होंने एसपीआरए पूर्वी डा. अखिलेश नरायन से शिकायत की। इसके बाद थाना फतेहाबाद में मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस का कहना है कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए गांव में दबिश दी गई लेकिन वह फरार हैं। उसकी तलाश की जा रही है। वहीं भानू का मेडिकल कराया गया है।
दुकान में ही मिला मोबाइल
रामचरन ने बताया अवधेश का मोबाइल दुकान में ही रखा हुआ था। एक ग्राहक मोबाइल को तख्त पर पड़ा देखकर दुकान के अंदर रखकर चला गया था। बाद में मोबाइल भी मिल गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें