पत्नी के साथ मुक्केबाज माइक टायसन ने ताजमहल का किया दीदार।
- फोटो : अमर उजाला
आगरा में पूर्व हैवीवेट बाक्सर चैंपियन अमेरिका निवासी माइक टायसन ने पत्नी लाकिया स्पाइसर के साथ रविवार को ताजमहल का दीदार किया। होटल अमर विलास में कुछ देर रुकने के बाद वह ताजमहल पहुंचे। ताज में प्रवेश करते ही उनके मुंह से पहला शब्द ‘शानदार’ निकला।
टायसन लगभग पचास मिनट तक ताजमहल के मुख्य परिसर में रहे। उन्होंने ताजमहल के इतिहास को जानने की काफी उत्सुकता दिखाई। गाइड से कई
प्रश्न किए। विदेशी पर्यटकों ने उनको पहचान लिया और ऑटोग्राफ लेने वालों की उनके आसपास भीड़ सी लग गई।
एयरपोर्ट पर मुंबई से सपा नेता अबु आजमी के बेटे फरहान आजमी के साथ पहुंचे माइक टायसन का स्वागत उत्तर प्रदेश के पूर्व खेल मंत्री रामसकल गुर्जर, विनय प्रताप सिंह चौहान, केवीएस परमार, संजय चौहान ने किया।