फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: मुक्केबाज आदित्य प्रताप का सफर थमा, युगांडा से हारे

Tue, 28 Jul 2026 02:48 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
मुक्केबाज आदित्य प्रताप 
विज्ञापन
आगरा। स्कॉटलैंड के ग्लासगो में चल रहे कॉमनवेल्थ गेम्स में आगरा के मुक्केबाज आदित्य प्रताप यादव का अब तक शानदार रहा सफर थम गया। पुरुष 65 किलोग्राम वर्ग के राउंड ऑफ-16 मुकाबले में आदित्य ने बेहतरीन शुरुआत की। अंतत: एक बेहद संघर्षपूर्ण मुकाबले में उन्हें युगांडा से हार का सामना करना पड़ा। आदित्य शमसाबाद रोड स्थित नेहरू एन्क्लेव निवासी हैं। उन्होंने युगांडा के मुक्केबाज नूहू बाटे के खिलाफ पहले राउंड में आक्रामक खेल दिखाते हुए दबदबा बनाया। सभी जजों ने पहला राउंड 5-0 से उनके पक्ष में दिया। हालांकि, दूसरे और तीसरे राउंड में युगांडा के मुक्केबाज ने वापसी की और 3-2 से मुकाबला जीत लिया। बॉक्सिंग कोच गौरव ठाकुर ने विश्वास जताया है कि आदित्य को मिला अंतरराष्ट्रीय अनुभव उन्हें भविष्य में अधिक मजबूत बनाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें