फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: राजस्व ग्रामों में जल्द ही लगेंगे सीमा स्तंभ

Tue, 15 Jul 2025 11:51 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
भोगांव। अपर जिलाधिकारी ने राजस्व ग्रामों में सीमा स्तंभों को अतिशीघ्र स्थापित कराने के लिए तहसीलदार को निर्देश दिए हैं। सीमा स्तंभों के लगने की जानकारी विभागीय पोर्टल पर अपलोड करने को भी कहा गया है। तहसीलदार ने सभी कानूनगो को स्तंभों के लगवाने का कार्य सौंपा है।
विज्ञापन

अपर जिलाधिकारी श्यामलता आनंद ने तहसीलदार को भेजे पत्र में कहा है कि तहसील के राजस्व ग्रामों में लगने के लिए सीमा स्तंभों का निर्माण पूरा हो चुका है। लेकिन अब तक कार्यदायी संस्था के साथ मिलकर स्तंभ लगाने के कार्यों में लापरवाही की जा रही है। 20 जुलाई तक तहसील के सभी राजस्व ग्रामों की सीमाओं की जानकारी स्पष्ट करने के लिए स्तंभों को लगवाने का कार्य पूर्ण करने के आदेश दिए हैं।
तहसीलदार गौरव कुमार ने बताया कि कानूनगो से कहा गया है कि निर्धारित समय सीमा में स्तंभों को कार्यदायी संस्था के साथ मिलकर राजस्व ग्रामों में लगवाकर लक्ष्य को पूरा करना है। कार्य पूरा होने की सूचना पोर्टल पर अपलोड करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें