फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: ताजगंज के बार में बाउंसर ने युवक को पीटा, फिर पता चली ऐसी बात, स्टाफ हुआ फरार

Mon, 20 Jun 2022 12:01 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

ताजगंज क्षेत्र के एक बार में रविवार शाम को बवाल हो गया। बाउंसर ने एक युवक को पीट दिया। बाद में पूरा स्टाफ बार बंद कर भाग गया। 
विज्ञापन
इसी बार में हुई मारपीट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के थाना ताजगंज क्षेत्र के पुरानी मंडी में रविवार शाम को एक बार में बाउंसर ने युवक को पीट दिया। पीड़ित के फौजी होने का पता चलने पर स्टाफ भाग गया। मौके पर थाने की फोर्स पहुंच गई। पुलिस को ना घायल मिला और ना बार का स्टाफ। पुलिस रात में घटना की जानकारी जुटाने में लगी रही। 

विज्ञापन


घटना रविवार शाम करीब सात बजे की है। पुरानी मंडी स्थित एक बार में कुछ युवक पहुंचे। वहां पर बाउंसर से युवकों का विवाद हो गया। चर्चा है कि बाउंसर ने एक युवक के साथ मारपीट कर दी। डंडा मारने के बाद सड़क पर पटक दिया। पिटाई के शिकार युवक के फौजी होने की चर्चा होने लगी, जिस पर स्टाफ बार को बंद कर भाग गया। उधर, घायल युवक को साथ आए लोग अस्पताल ले गए।

पुलिस को बार में लगा मिला ताला

सीओ सदर अर्चना सिंह का कहना है कि बार में मारपीट की सूचना मिली थी। एक युवक के घायल होने और उसके फौजी होने के बारे में बताया गया था, जिस पर पुलिस मौके पर पहुंची। मगर, वहां ताला लगा मिला। घायल के बारे में जानकारी जुटाई गई, लेकिन किसी के अस्पताल में भर्ती होने की पुष्टि नहीं हो सकी। सीसीटीवी फुटेज देखे जा रहे हैं। अगर, कोई शिकायत करने आएगा तो मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। झगड़े की पुष्टि हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें