फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: फरार दोनों आरोपी अब हुए 50-50 हजार के इनामी

Sat, 05 Oct 2024 11:42 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। अधिवक्ता मोहिनी हत्याकांड में फरार चल रहे दो आरोपियों पर इनाम की धनराशि 25-25 हजार रुपये से बढ़ाकर 50-50 हजार रुपये कर दी गई है। इस मामले में दोनों फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस के अभी तक किए गए सभी प्रयास विफल रहे हैं। हालांकि पुलिस की टीमें इस दौरान लगातार सक्रिय बनी हुई हैं।फरार आरोपियों में सुनील व रजत हैं। इन दोनों आरोपियों के फरार रहने पर पिछले माह एसपी अपर्णा रजत कौशिक ने 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। पुलिस की टीमें लगातार गिरफ्तारी की कोशिशों में जुटी हैं। एसपी ने फरार आरोपियों पर इनाम बढ़ाने के लिए पुलिस उप महानिरीक्षक को संस्तुति की थी। एसपी की संस्तुति पर पुलिस उप महानिरीक्षक ने दोनों फरार आरोपियों की इनामी धनराशि अब 50-50 हजार रुपये कर दी है। पुलिस इस मामले में एक महिला व एक युवक को जेल भी भेज चुकी है। वहीं 5 अधिवक्ता और एक अधिवक्ता पुत्र इसी मामले में जेल में बंद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें