फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: जिला अस्पताल में होंगी स्वास्थ्य संबंधी 90 प्रकार की जांचें

Sat, 05 Oct 2024 11:38 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। जिले में मरीजों की सुविधा के लिए जिला अस्पताल इंट्रीग्रेटेड पब्लिक हेल्थ लैब बनाई जाएगी। इसके बाद एक ही छत के नीचे 90 प्रकार की जांच की सुविधा मरीजों को मिलेगी। शासन से लैब विकसित करने के लिए संस्था को बजट जारी कर दिया है। लैब का भवन निर्माण कार्य में एक करोड़ रुपये से अधिक का खर्च आएगा। इस लैब में मरीजों की जांच के लिए आधुनिक मशीनों लगेंगी।जिला अस्पताल में अभी तक जो लैब संचालित हैं उसमें एलएफटी, केएफटी, सीबीसी, डेंगू, मलेरिया, टायफाइड,चिकनगुनिया, स्क्रबटाइफस ,कैलिशयम, लिक्विड प्रोफाइल, हेपेटाइटिस बी और सी, एचआईवी आदि से जुड़ी जांचें ही हो पाती हैं। अन्य जांचों के लिए मरीजों को निजी क्षेत्र की लैब पर निर्भर रहना पड़ता है। इसमें उनका काफी धन व समय बर्बाद होता है। इंट्रीग्रेटेड पब्लिक हेल्थ लैब में संचारी और गैर संचारी रोगों से जुड़ी जांच 24 घंटे होगी। इस प्रयोगशाला में सभी प्रोग्राम के लैब टेक्नीशियन एक ही जगह काम करेंगे। लैब शुरू होने के बाद टीबी, संचारी रोग, एड्स समेत अन्य पैथोलॉजी में होने वाली जांचों के लिए मरीजों को इधर-उधर भटकना नहीं पड़ेगा। लैब में माइक्रोबायोलॉजी सहित 90 प्रकार की जांच मिलेंगी की सुविधा एक ही स्थान पर होगी। लैब के लिए जिला अस्पताल में भवन के निर्माण का कार्य शुरू हो चुका है।
विज्ञापन

लैब में अब इन जांचों की मिलेगी सुविधा :
एक्ट्यूट इंसेफेलाइटिस सिंड्रोम, कालाजार, डायरिया, टीबी, मलेरिया, डेंगू समेत संचारी रोगों से जुड़ी जरूरी जांचें होंगी। कैंसर, हृदय रोग, मधुमेह, गुर्दा, मोतियाबिंद, अल्जाइमर, आईडीएसपी, आरटीपीसीआर, समेत समेत अन्य सभी गैर संचारी रोगों की महत्वपूर्ण जांच की जाएगी। इसके साथ ही माइक्रोबायोलॉजी में वायरोलॉजी, बैक्टीरियोलॉजी, प्रोटिस्टोलॉजी माइक्रोलॉजी, इम्यूनोलॉजी और पैरासिटोलॉजी जैसी जांचें भी होंगी।

वर्जन.
जिला अस्पताल पर इंट्रीग्रेटेड पब्लिक हेल्थ लैब बनाने के लिए तैयारियां शुरू हो गई हैं। वर्तमान में जो लैब संचालित है उसी के पास इस लैब को विकसित किया जा रहा है। संस्था को शासन से बजट भी जारी कर दिया गया है। निर्माण की प्रक्रिया शुरू हो गई है- डॉ. संजीव सक्सेना, सीएमएस
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें