फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: दूध में ये क्या मिलाया जा रहा, जानने के बाद इसे पीना छोड़ देंगे; खाद्य विभाग की छापेमारी में बड़ा खुलासा

Wed, 28 Oct 2026 08:54 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा में दिवाली से पहले खाद्य विभाग की 28 टीमों ने जांच अभियान चलाकर 12 खाद्य नमूने लिए और सात प्रतिष्ठानों को सफाई संबंधी कमियों पर नोटिस जारी किए। छीपीटोला के पुष्पक मिष्ठान्न भंडार में दूध को गाढ़ा करने के लिए बोरेक्स का इस्तेमाल मिलने का दावा किया गया। विभाग ने 16 किलो 400 ग्राम बोरेक्स जब्त कर दुकान के लाइसेंस निलंबन की संस्तुति की है।
 
विज्ञापन
खाद्य विभाग ने चेकिंग अभियान शुरू किया - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिवाली को देखते हुए खाद्य विभाग ने चेकिंग अभियान शुरू किया है। मंगलवार को 28 टीमों ने 12 नमूने लिए। 7 को गंदगी मिलने पर सुधार के लिए नोटिस जारी किया गया। वहीं 3 के लाइसेंस निलंबन की संस्तुति की गई है।
विज्ञापन


 
Trending Videos

छीपीटोला स्थित पुष्पक मिष्ठान्न भंडार में दूध को जल्दी खराब होने से बचाने और गाढ़ा करने के लिए बोरेक्स का प्रयोग होता मिला। टीम ने बोरेक्स का नमूना लिया। साथ ही लाइसेंस निलंबन की संस्तुति की गई है। टीम की पूछताछ में कारोबारी का कहना था कि वह दूध में गाढ़ापन बढ़ाने के लिए बोरेक्स इस्तेमाल करता है। मौके पर 16 किलो 400 ग्राम बोरेक्स सीज भी किया गया।

 

सहायक आयुक्त (खाद्य) आगरा मंडल सय्यद शहनवाज़ हैदर आबिदी के मुताबिक, अभियान के तहत अलग-अलग विक्रेताओं के यहां पर कार्रवाई की गई। एमजी रोड स्थित गोपाल दास मिष्ठान्न भंडार में सफाई उचित नहीं थी। बृजभोग मिष्ठान्न भंडार, सेंट्रल जेल और उसके लोहामंडी स्थित गोदाम में सुधार के लिए निर्देश दिया गया। यहां से खोया और छेने के नमूने लिए गए। फतेहाबाद रोड स्थित जीएमबी मिष्ठान्न भंडार को नोटिस जारी किया गया। जीएमबी के निर्माण स्थल, शाहगंज से खोया व रंगीन मिठाई के दो नमूने लिए गए।

 

सिकंदरा स्थित भगत हलवाई से केसर और एक कोकोनट बर्फी का नमूना लिया गया। नेहरू नगर स्थित भगत हलवाई से रसमलाई का नमूना लिया गया। सुधार के लिए भी कहा गया है। दोनों को सुधार का नोटिस दिया गया। कमला नगर स्थित बांके बिहारी मिष्ठान्न भंडार में बहुत अधिक गंदगी पाई गई। इसके लाइसेंस के निलंबित करने की संस्तुति की है। भगत हलवाई, दयालबाग से सेव का नमूना लिया गया। सत्तो लाला, कोठी मीना बाजार में सुधार के लिए कहा गया है। हीरा हलवाई, सेठ गली के लाइसेंस के निलंबन की संस्तुति गई। हीरालाल हलवाई बेलनगंज आगरा को सुधार सूचना जारी की गई है।

 
विज्ञापन

कमला नगर के मोर मुकुट स्वीट्स, रसगुल्ला हाउस इंडस्ट्रियल एरिया के दुकान और कारखाने में सुधार सूचना जारी की गई है। बंसल स्वीट्स, हाथी घाट से गाय के दूध का नमूना लिया गया। भोले बाबा फूड प्रोडक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड (सिकंदरा), श्री राम मिल्क एंड स्वीट हाउस ( शमसाबाद रोड), देवीराम मिष्ठान्न भंडार (शमसाबाद), बिजनौर बाबा स्वीट्स, लंगड़े की चौकी, बेलनगंज को सुधार की सूचना जारी की गई है। मां भगवती स्वीट्स, (बिचपुरी) का बर्फी, देवी राम मिष्ठान्न भंडार (प्रतापपुरा) से बूंदी के लड्डू और एंटीफंगल पाउडर के नमूने लिए गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें