मैनपुरी। स्वास्थ्य विभाग कोरोना महामारी से बचाव के लिए आज जिले में मेगा कैंप लगाकर रिकॉर्ड लोगों को बूस्टर डोज देने की तैयारी कर चुका है। 41 केंद्रों पर स्वयंसेवक मौजूद रहेंगे। जनप्रतिनिधि भी लोगों का उत्साहवर्धन करेंगे।
शासन ने जिले में रविवार को मेगा टीकाकरण कैंप का आयोजन करने का निर्णय लिया है। जिला अस्पताल, सौ शैया अस्पताल, सभी सीएचसी, पीएचसी, हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर पर बूस्टर डोज के लिए कैंप का आयोजन किया जाएगा। सीएमओ डॉ. पीपी सिंह ने बताया कि 41 केंद्रों पर जनप्रतिनिधि टीकाकरण कार्यक्रम का उद्घाटन करेंगे। मदद के लिए स्वयंसेवक मौजूद रहेंगे। संवाद