कासगंज। कासगंज बार एसोसिएशन की शनिवार को हुई बैठक में फर्जी अधिवक्ताओं का मामला गूंजा। अधिवक्ताओं ने कहा कि कुछ बिना डिग्री वाले अधिवक्ता का वेश पहनकर अधिवक्ता के रूप में कार्य कर रहे है। बार एसोसिएशन ने जिला जज से इस संबंध में कार्रवाई की मांग की।
कासगंज बार एसोसिएशन के अध्यक्ष कैलाश चंद्र राजपूत, महासचिव सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि एसोसिएशन की बैठक में फर्जी अधिवक्ताओं के द्वारा न्यायालय में कार्य करने के खिलाफ प्रस्ताव पारित किया गया। उन्होंने बताया कि कुछ व्यक्ति फर्जी अधिवक्ता बनकर अधिवक्ता के वेश में न्यायालय में कार्य कर रहे हैं।
वे अपने आप को अधिवक्ता बताते हैं और न्यायालय में बहस करते हैं। वे न तो अधिवक्ता हैं और न किसी अधिवक्ता के लिपिक हैं। उन्होंने कहा कि अधिवक्ता के अलावा कोई व्यक्ति निर्धारित यूनिफार्म में न्यायालय परिसर में कार्य करते हुए पाया जाएगा है तो उसके विरुद्ध बार द्वारा मुकदमा दर्ज कराई जाएगी।