फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: सांड़ के हमले में घायल पुस्तक विक्रेता की सांसें थमीं

विज्ञापन
सांड की ठोकर से बाह के किशनलाल गुप्ता की मौत - फोटो : संवाद
विज्ञापन
बाह। सड़क ही नहीं, बाह कस्बे की गलियों में भी छुट्टा मवेशी जानलेवा साबित हो रहे हैं। बुधवार को सांड़ के हमले में घायल हुए मोहल्ला सराय के किशनलाल गुप्ता (84) की रात में उपचार के दौरान सांसें थम गईं। किशनलाल गुप्ता बाह में रूपेश बुक डिपो के संचालक थे। बेटे रूपेश ने बताया कि बुधवार की दोपहर 1:30 बजे वह घर से टहलने के लिए निकले थे, तभी पीछे से सांड़ ने हमला कर दिया। वह मुंह के बल सड़क पर गिरकर घायल हो गए थे। उन्हें गिरा देख आसपास के लोगों ने सांड़ को भगाकर उनको उठाया। सूचना पर परिजन भी पहुंच गए थे। उन्हें आगरा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां इलाज के दौरान बुधवार की रात उनकी सांसें थम गईं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें