भजन संध्या में श्रीजी सरकार मित्र मंडल के लोग। संवाद
- फोटो : संवाद
आगरा। खेरिया मोड़ स्थित अग्रवाल भवन में श्रीजी सरकार मित्र मंडल की ओर से 12 वां मासिक श्री खाटू श्याम संकीर्तन भजन संध्या का आयोजन किया गया। शुभारंभ अध्यक्ष मनीष वर्मा, नितिन कुशवाह और नवीन कुशवाह ने श्याम बाबा के समक्ष ज्योति प्रज्जवलित करके किया। भजन गायक कमल गोपाल ने सांवरे को दिल में बसा कर तो देखो.. लिख दी ये जिंदगानी तेरे नाम बांके बिहारी.. जैसे भजनों पर श्रद्धालु झूम उठे। चारों ओर श्याम नाम के जयकारों से वातावरण गूंज उठा। आरती के बाद प्रसाद वितरित किया गया। मृदुल वार्ष्णेय, सुशील कुशवाहा, कमल गोपाल, सौरभ श्रीवास्तव, सुमित बंसल, शिवम वर्मा, अरुण, प्रवेंद्र प्रताप सिंह, राजेश कुशवाह आदि मौजूद रहे।