फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: स्पाइसी शुगर के ग्रैंड फिनाले सीजन-7, शाहिद माल्या की सुरमई शाम; बॉलीवुड गीतों पर देर रात तक झूमे लोग

Mon, 16 Mar 2026 10:06 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा में स्पाइसी शुगर के ग्रैंड फिनाले सीजन-7 में बॉलीवुड गायक शाहिद माल्या ने अपने लोकप्रिय गीतों से माहौल संगीतमय कर दिया। शुभारंभ मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल ने किया। 
 
विज्ञापन
स्पाइसी शुगर के ग्रैंड फिनाले सीजन-7 - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सांस्कृतिक संस्था स्पाइसी शुगर के वार्षिक ग्रैंड फिनाले सीजन-7 में रविवार को ताजगंज स्थित एक होटल में बॉलीवुड गायक शाहिद माल्या की सुरमई शाम का आयोजन किया गया। शुभारंभ मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल, चमड़ा एवं फुटवियर उद्योग परिषद अध्यक्ष पूरन डावर, राजीव वासन और चंदर सचदेवा ने दीप जलाकर किया।
विज्ञापन


संस्थापक अध्यक्ष पूनम सचदेवा ने बताया कि संस्था साल भर ज्ञानवर्धक, सामाजिक और मनोरंजन से जुड़े कार्यक्रम आयोजित करती रही है। मंत्री बघेल ने कहा कि सांस्कृतिक और सामाजिक संस्थाएं समाज को सकारात्मक दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। अगले चरण में बॉलीवुड गायक शाहिद माल्या मंच पर पहुंचे। उन्होंने अपनी दमदार आवाज से गीतों की शुरुआत की तो माहौल संगीतमय हो गया।

उन्होंने बिखरने का मुझको शौक है बड़ा, इक कुड़ी, कोई दिल में जादू कर गया जैसे कई लोकप्रिय गीत गाए। उनके साथ अनुज सोनी और बैंड ने संगत की। सुरों और संगीत से सजी शाम में देर रात तक लोग झूमते रहे। शाहिद माल्या को स्मृति चिह्न और पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया गया। अतिथियों का स्वागत पावनी सचदेवा, चांदनी ग्रोवर और शिखा जैन ने किया। इस अवसर पर आस्था, अंजलि, आकृति, अनु, अर्चना, बानी, दिव्या, डॉ. भास्कर ज्योति, पूजा लूथरा, हरबानी, हरमीत, कोमिला धर, पल्लवी आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें