फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ड्रीम गर्ल ने किया ताजमहल का दीदार, पर्यटकों के साथ यूं खिंचवाए फोटो

Mon, 23 Apr 2018 05:25 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
डायना बेंच पर बैठकर खिंचवाई फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बालीवुड अभिनेत्री और मथुरा की सांसद हेमामालिनी ने रविवार की शाम को ताजमहल में सन सेट का नजारा देखा। अपने भाई-भाभी के साथ आईं ड्रीम गर्ल हेमामालिनी तकरीबन सवा घंटे तक ताज में रहीं। 
विज्ञापन


इस दौरान उन्होंने प्रशंसकों के साथ फोटो खिंचवाए और फोटोग्राफी भी की। हेमामालिनी शाम 5.15 बजे अपने भाई और भाभी के साथ ताजमहल पहुंची थीं। ड्रीम गर्ल ने अपने परिवार के साथ ताज के साये में फोटोग्राफी की। 

भ्रमण के दौरान उन्होंने ताजमहल की पच्चीकारी की तारीफ की और ताज की वाहवाही भी की। ड्रीम गर्ल ने सेंट्रल टैंक और मुख्य गुंबद पर भी काफी समय गुजारा। इस दौरान प्रशंसकों ने उन्हें घेर लिया। 
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

हेमा मालिनी - फोटो : SELF
सुरक्षाकर्मियों ने प्रशंसकों को हटाने की कोशिश की। इस पर हेमा ने खुद आगे बढ़कर प्रशंसकों को अपने साथ फोटो खिंचाने का मौका दिया। उन्होंने कई पर्यटकों का कैमरा लेकर फोटो का एंगल भी बताया। प्रशंसकों ने उनके आटोग्राफ भी लिए। 

विजिटर बुक में हेमामालिनी ने लिखा कि ताजमहल की मेरी विजिट शानदार रही। इस इमारत का रखरखाव इसके महत्व के अनुसार किया जा रहा है। देश के गौरव की देखभाल एएसआई अच्छी प्रकार से कर रहा है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें