फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस से उतरे बालक को बोलेरो ने मारी टक्कर, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
भोगांव। छाछा तिराहा के पास शनिवार की शाम बस से उतरे बालक को मार्ग से गुजर रही बोलेरो ने टक्कर मार दी। हादसे में बालक की मौके पर ही मौत हो गई। मासूम मां के साथ ननिहाल जा रहा था। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन

थाना कुर्रा क्षेत्र के गांव किशनपुर पतारा निवासी तेज सिंह की पत्नी नेमा देवी शनिवार की शाम पिता रंगलाल के साथ मायके जा रहीं थीं। उनके साथ छह वर्षीय पुत्र शिवाशूं भी था, टेंपो से पहले सभी लोग शहर पहुंचे। वहां से बस द्वारा अलीगंज, एटा के लिए निकल गए। शाम को बस छाछा तिराहा पर कुछ देर के लिए रुकी। इस दौरान नेमा देवी बस से नीचे उतर रहीं थी, तभी छह वर्षीय पुत्र उतर कर नीचे आ गया। जब तक मां उसे पकड़ पाती, तब तक मार्ग से गुजर रही बोलेरो ने बालक को टक्कर मार दी। हादसे में बालक की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव मोर्चरी में रखवाया। रविवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें