फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: बोलेरो और बाइक की टक्कर पति-पत्नी गंभीर रूप से घायल

Tue, 08 Jul 2025 12:08 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कुसमरा। चौकी क्षेत्र के बेबर-इटावा रोड पर उजागरपुर के पास कोरी नरैया के पास बोलेरो और बाइक टकराने से बाइक सवार पति-पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

अनुज निवासी कछपुरा सैफई बाइक से कुसमरा में बहन के घर भांजे को देखने आ रहे थे। तभी सामने से आ रही एक बोलेरो अचानक बाइक से टकरा गई। इसके बाद बोलेरो सवार भाग गया। पुलिस ने एंबुलेंस से घायल अनुज और पत्नी को सीएचसी किशनी भेजा। वहीं करहल मार्ग पर सोमवार सुबह बाइक सवार गोवंश से टकरा कर घायल हो गया। अलीगंज निवासी रामेंद्र कुमार परिजन के साथ मैनपुरी आए थे। सुबह वह बाइक से इटावा दोस्त से मिलने जा रहे थे। रोडवेज वर्कशॉप के पास अचानक सामने गोवंश आ गया। हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन ट्रामा सेंटर फिरोजाबाद ले गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें