फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काली नदी में डूबे किशोर का मिला शव, परिजनों में कोहराम

विज्ञापन
ासगंज के अमांपुर क्षेत्र में काली नदी में डूबे किशोर का शव मिलने पर रोते बिलखते परिवारीजन । - फोटो : KASGANJ
विज्ञापन
अमांपुर। काली नदी में शुक्रवार की शाम डूबे किशोर का शव शनिवार की सुबह एटा की सीमा में पुल के नजदीक मिला। वह बैलों को निकालने के लिए नदी में उतरा था।
विज्ञापन

शुक्रवार की शाम पीतांबर (14) पुत्र कालीचरन निवासी ग्राम फकौता काली नदी में डूब गया। वह बैलों को लेकर नदी पर गया हुआ था। इसी दौरान उसके बैल नदी में चले गए। कुछ देर तक जब बैल बाहर नहीं आए तो वह नदी में बैलों को बाहर निकालने के लिए घुस गया और नदी में डूब गया। पुलिस मौके पर पहुंच गई। गोताखोरों ने उसकी तलाश की, लेकिन देर शाम तक उसका पता नहीं लगा।
विज्ञापन

शनिवार की सुबह से उसकी फिर से तलाश शुरू की गई। पीएसी के गोताखोरों द्वारा उसके शव को कोतवाली एटा देहात की सीमा में पुल के समीप लगभग डेढ़ किलोमीटर दूरी पर मिल गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें