आगरा में फतेहपुर सीकरी थाना क्षेत्र के ग्वालियर गेट के निकट स्थित प्राचीन तालाब के किनारे मंगलवार रात्रि एक युवक का शव मिला। युवक का चेहरा बुरी तरह क्षत-विक्षत था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
शव की शिनाख्त 25 वर्षीय अजीत परमार पुत्र वीरेंद्र सिंह निवासी सेमरा खंदाैली हाल निवासी नगला धीरू फतेहपुर सीकरी के रूप में हुई है। परिजनों का कहना है कि अजीत मंगलवार रात दवा लाने की कहकर बाइक से गया था। अजीत नगला धीरू में अपनी मौसी के यहां दो साल से रह रहा था।
युवक बाईपास मोड़ स्थित एक हलवाई की दुकान पर काम करता था। दो दिन से बुखार आने के चलते वह काम पर भी नहीं जा रहा था। बताया गया कि बीती रात युवक ने सोशल मीडिया पर दो वीडियो भी पोस्ट किए थे। पुलिस ने मामले में पूछताछ के लिए कुछ लोगों को हिरासत में लिया है।