फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: आम के बाग में पेड़ से लटका मिला अज्ञात युवक का शव

Sun, 10 Dec 2023 11:36 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
पटियाली। कस्बा के धुमरी रोड स्थित आम के बाग में रविवार की सुबह एक युवक का शव पेड़ से लटका मिला। लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को नीचे उतरवाई। साथ ही जांच के लिए फॉरेंसिक टीम को मौके पर बुलाया गया। टीम के सदस्य घटनास्थल पर पहुंचकर साक्ष्य एकत्रित किए। पुलिस शव की शिनाख्त कराने का प्रयास शुरू की। लेकिन देर शाम तक पुलिस को सफलता नहीं मिली थी। युवक बिजली के तार के फंदे से लटका मिला।
विज्ञापन

रविवार की सुबह ग्रामीण खेतों की ओर जा रहे थे। इस दौरान उन्होंने आम के बाग में एक पेड़ से लटका युवक का शव दिखा। इसकी जानकारी जब अन्य ग्रामीणों को हुई तो वो लोग भी मौके पर पहुंच गए। लोगों ने इस घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस तत्काल फॉरेंसिक जानकारी पर फोरेंसिक टीम और डॉग स्क्वॉयड टीम भी मौके पर पहुंच गई। फोरेंसिक टीम ने घटना स्थल के आस-पास से आवश्यक साक्ष्य एकत्रित किए। पुलिस ने शव को फंदे से नीचे उतरवाया। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक गोविंद बल्लभ शर्मा ने लोगों से शव के बारे में जानकारी हासिल की। लेकिन शव की शिनाख्त नहीं हो सकी। मृतक युवक की आयु लगभग 35 वर्ष है। वह नीली जींस, स्लेटी रंग की जैकेट, काली शर्ट और नीले रंग के जूते पहने हैं। उसके माथे पर तिलक भी लगा हुआ है। उन्होंने बताया कि सोशल मीडिया पर उसका फोटो अपलोड कर शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं।
पुलिस क्षेत्राधिकारी डीके पंत ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। शव काे पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस शिनाख्त के प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें