फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: ढोलना गांव के निवासी ने ही युवक की हत्या कर शव फेंका था

Sun, 10 Dec 2023 11:35 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। ढोलना थाना क्षेत्र के नगला खंगार में बंबा की पटरी के किनारे दस दिन पूर्व हत्या कर फेंके गए युवक के शव की शिनाख्त होने के साथ ही हत्या का राजफाश हो गया। युवक की शिनाख्त अलीगढ़ जिले के गंगीरी थाना क्षेत्र के मिहारीपुर गांव निवासी के रूप में की गई। इस मामले में मृतक के पुत्र ने मिहारीपुर गांव के दो ग्रामीणों पर मारपीट कर पिता की हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस आरोपों की जांच कर रही है।
विज्ञापन

मृत ज्ञान सिंह (45) निवासी मिहारीपुर अलीगढ़ का शव एक दिसंबर को ढोलना थाना क्षेत्र के नगला खंगार गांव स्थित बंबा की पटरी के किनारे फेंका मिला था। मौके पर शव की शिनाख्त नहीं हो सकी थी। इस स्थिति में थाना पुलिस लगातार शव की शिनाख्त के प्रयास में जुटी थी। आस पास के 20 थाना क्षेत्रों में फोटो भेजकर शव की शिनाख्त कराने का प्रयास पुलिस ने किया। इस दौरान जगह-जगह पोस्टर भी लगाए गए। थाना गंगीरी क्षेत्र के युवक की शिनाख्त के संकेत मिले।
पुलिस ने मिहारीपुर गांव में संपर्क किया तब ज्ञान सिंह के रूप में युवक की शिनाख्त हुई। ज्ञान सिंह के पुत्र नरेंद्र ने बताया कि 28 नवंबर की रात्रि से उसके पिता लापता थे। उनकी तलाश की जा रही थी। जब पुत्र ने बताया कि गांव के लाखन सिंह और प्रमोद कुमार ने मारपीट करके पिता की हत्या कर दी है। पुत्र ने बताया कि पिता ने कुछ जमीन की बिक्री की थी। इसको लेकर लाखन सिंह और प्रमोद कुमार से विवाद चल रहा था। इन्हीं आरोपों के साथ दोनों के खिलाफ तहरीर थाना पुलिस को दी है। सायं तक पुलिस आरोपों की जांच कर रही थी। मामला दर्ज नहीं हो सका था।
विज्ञापन



एक महिला से अवैध संबंधों का मामला भी आया प्रकाश में
कासगंज। पुलिस जांच पड़ताल में एक महिला से अवैध संबंधों का मामला भी प्रकाश में आया। बताया गया कि ज्ञान सिंह के सोरोंजी थाना क्षेत्र की एक महिला से अवैध संबंध थे। जिसके कारण वह महिला के गांव में काफी दिनों से रह रहा था। पुलिस इन तथ्यों की भी जांच पड़ताल कर रही है।

नगला खंगार में बंबा के किनारे मिले अज्ञात शव की शिनाख्त की जा चुकी है। शिनाख्त के बाद मृतक के पुत्र ने गांव के ही दो लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस जांच पड़ताल कर रही है। एक महिला से अवैध संबंधों का मामला भी प्रकाश में आया है। इसकी भी जांच की जा रही है।- सौरभ दीक्षित, एसपी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें