फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: फतेहपुर सीकरी के शाही तालाब में मिला युवक का शव, मृतक की नहीं हो सकी शिनाख्त; पुलिस जांच में जुटी

Tue, 21 Jul 2026 09:56 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

फतेहपुर सीकरी के स्मारक क्षेत्र स्थित प्राचीन शाही तालाब में मंगलवार सुबह एक अज्ञात युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर उसकी शिनाख्त के प्रयास शुरू कर दिए हैं।
विज्ञापन
फतेहपुर सीकरी में मिली लाश - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के फतेहपुर सीकरी स्मारक क्षेत्र में दीवान-ए-खास के पीछे नगीना मस्जिद के समीप स्थित प्राचीन शाही तालाब में मंगलवार सुबह करीब 35 वर्षीय अज्ञात युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। शव कई दिन पुराना प्रतीत होने के कारण क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं होती रहीं।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, मंगलवार सुबह  ड्यूटी पर तैनात एसआईएस सुरक्षा कर्मियों ने तालाब में शव उतराता देखा और इसकी सूचना एएसआई के संरक्षण सहायक दिलीप सिंह को दी। इसके बाद थाना   पुलिस को अवगत कराया गया। सूचना पर प्रभारी निरीक्षक आनंदवीर सिंह, चौकी प्रभारी प्रमोद यादव पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों की मदद से शव को तालाब से बाहर निकलवाकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

पुलिस के अनुसार मृतक की उम्र करीब 35 वर्ष है और उसने काली पैंट पहन रखी थी। शव कई दिन पुराना होने के कारण उसकी पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस आसपास के क्षेत्रों में शिनाख्त के प्रयास कर रही है तथा सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर जांच में जुटी है।
विज्ञापन


प्रभारी निरीक्षक आनंदवीर सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मृत्यु के कारण स्पष्ट हो सकेंगे। फिलहाल हत्या, हादसा और आत्महत्या समेत सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें