फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: गंगा में डूबे किशोर का शव बरामद

Tue, 21 May 2024 12:59 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। पटियाली तहसील क्षेत्र के कादरगंज गंगाघाट पर रविवार की शाम को गंगा में डूबकर लापता हुए मैनपुरी के किशोर भोले का शव सोमवार को सुबह गोताखोरों ने बरामद कर लिया। सिकंदपुर वैश्य थाना पुलिस ने शव के पंचनामा करवाने की कार्रवाई की। परिजनों ने किशोर के शव का पोस्टमार्टम कराने से इन्कार कर दिया और वह शव लेकर गांव रवाना हो गए।कादरगंज गंगाघाट पर रविवार को गंगा में डूबकर लापता हुआ भोले (12) पुत्र सुखवीर निवासी गांव सरसई थाना करहल जनपद मैनपुरी अपनी मां सवित्री, भाई अंकित एवं मामा दीपक के साथ गंगाघाट पर पहुंचे थे। यह सभी लोग पूर्णांगिरी से वापस लौट रहे थे। गर्मी अधिक होने के कारण गंगा स्नान के लिए रुक गए। तभी यह हादसा हो गया। सभी चारों लोग गंगा में डूब गए, लेकिन तीन लोगों को गंगाघाट पर मौजूद गोताखोरों ने बचा लिया। भोले लापता हो गया। सोमवार को उसका शव बरामद हुआ। किशोर का शव मिलते ही परिजन चीत्कार कर उठे। तहसीलदार मुकेश कुमार ने बताया कि किशोर का शव बरामद हो गया है। परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम नहीं कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें