फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: न्यायिक कार्य से विरत रहे अधिवक्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। बार एसोसिएशन कासगंज की बैठक न्यायालय परिसर में आयोजित की गई। इस दौरान अधिवक्ता के खिलाफ बिजली विभाग के संविदा कर्मी से मारपीट की प्राथमिकी दर्ज कराए जाने पर रोष जताया गया। अधिवक्ताओं ने विरोध में न्यायिक कार्य से विरत रह कर प्रदर्शन किया।अधिवक्ताओं ने कहा बिजली विभाग ने अधिवक्ता निषाद निवासी सोरोंजी के खिलाफ संविदा कर्मियों के साथ मारपीट करने के आरोप में सोरोंजी थाने में झूठी रिपोर्ट दर्ज कराई है। जिस समय की घटना दिखाई गई है उस समय अधिवक्ता न्यायालय परिसर में कार्य कर रहे थे।अधिवक्ता के खिलाफ की गई गलत कार्रवाई से काफी रोष व्याप्त है। जिससे बार के पदाधिकारी व समस्त अधिवक्ताओं ने न्याय नहीं करने का फैसला लिया। अधिवक्ताओं ने बताया कि कुछ समय से पुलिस की मनमानी चल रही है। बिना वजह के मामलों में अधिवक्ताओं को फंसा कर उनकाे गिरफ्तार करने की साजिश रची जा रही है। इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अधिवक्ता के खिलाफ लिखा गया झूठा मामला निरस्त किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें