फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: गांव पहुंचा आईटीबीपी जवान का पार्थिव शरीर... बिलख पड़ा पूरा गांव, अंतिम दर्शन को उमड़ा जनसैलाब

Sun, 22 Sep 2024 12:04 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा

सार

ताजनगरी में आईटीबीपी जवान का पार्थिव शरीर गांव पहुंचा तो पूरा गांव बिलख पड़ा। अंतिम दर्शन को जनसैलाब उमड़ा। 
विज्ञापन
दादा के साथ जवान के मासूम बेटे, बिलखते परिजन - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के आगरा का बेटा आईटीबीपी में तैनात था। ड्यूटी के दौरान उनका निधन हो गया। शनिवार की रात पार्थिव शरीर घर पहुंचा तो घरवाले बिलख पड़े। खबर फैलने पर गांव सहित आसपास के गांवों के लोग भी पहुंच गए। लोग परेशान परिजन को ढांढस बंधाते रहे।  

विज्ञापन


मामला खेरागढ़ थाना क्षेत्र के विद्योली का है। गांव के रहने वाले मानवेंद्र शर्मा उर्फ मोनू आईटीबीपी में तैनात थे। वर्तमान में उनकी तैनाती डिब्रूगढ़, असम में थी। ड्यूटी के दौरान उनका निधन हो गया। शनिवार शाम को उनका पार्थिव शरीर गांव पहुंचा। वीर सपूत के अंतिम दर्शन करने को क्षेत्र से सैकड़ों लोगों की भीड़ गांव में उमड़ पड़ी। पुष्प वर्षा करते हुए देश भक्ति और मानवेंद्र अमर रहे के नारों से क्षेत्र गुंजायमान रहा। 
 

इस दौरान परिवार में कोहराम मचा रहा। मां रजनी, बहन नेहा, बंदना, शिल्पी और पत्नी अंजू का शव के पास रो-रोकर बुरा हाल था। मासूम पांच वर्षीय पुत्र गगन और तीन वर्षीय पुत्री अनन्या को सिर से पिता का साया उठने का आभास भी नहीं था। वह अन्य रोते बिलखते परिजनों की गोद में पिता के शव और भीड़ को देखते रहे। 

पार्थिव शरीर के साथ आए 

वीर सपूत का पार्थिव शरीर गांव पहुंचने की सूचना पर दोपहर चार बजे ही एसडीएम संदीप यादव और नायब तहसीलदार अभिषेक कुमार और एसीपी इमरान अहमद उनके घर पहुंचे। वह परिजन के पास बैठकर सांत्वना देते रहे।

 

परिवारीजन ने मौत का कारण जानने के लिए साथ आए आईटीबीपी के अधिकारियों से पोस्टमार्टम रिपोर्ट की मांग की। आईटीबीपी अधिकारियों ने उनको  कुछ कागज दिखाएं। इसमें दर्शाया गया है कि मानवेंद्र 16 ,17 तारीख को ट्रेन में सफर कर रहे थे। इस दौरान खाने से उनको फूड प्वाइजनिंग हुई है। इसके बाद उनका उपचार कराया गया। 
 
विज्ञापन

हालत बिगड़ने पर इनको दूसरे अस्पताल में 5 बजे शाम आईसीयू में एडमिट कराया गया। वहां 7 बजे लगभग उनका निधन हो गया। एसीपी इमरान अहमद और आईटीबीपी अधिकारी परिजनों को समझने के प्रयास कर रहे हैं। अभी तक शव अंतिम संस्कार के लिए नहीं ले जाने दिया गया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें