फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: पुलिस लाइन में सिपाही के बेटे की फंदे से लटकी मिली लाश, शादी में गया था परिवार; नहीं मिला सुसाइड नोट

Sat, 13 Dec 2025 10:38 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

आगरा की पुलिस लाइन में घुड़सवार सिपाही के बेटे का शव फंदे पर लटका मिला। सूचना पर पुलिस माैके पर पहुंच गई। पुलिस जांच में जुटी है। 
विज्ञापन
युवक का फाइल फोटो। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पुलिस लाइन स्थित सरकारी आवास में सिपाही के बेटे ने फंदे से लटक कर आत्महत्या कर ली। घटना के समय परिवार खास रिश्तेदार के यहां शादी समारोह में गए थे। बेटे के काल रिसीव नहीं करने पर पिता ने पड़ोसियों और पुलिस को सूचना दी। मौके पर आई शाहगंज पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।
विज्ञापन


एसीपी लोहामंडी गौरव कुमार ने बताया कि मूल रूप से कन्नौज निवासी विनोद यादव कमिश्नरेट में घुड़सवार सिपाही हैं। 98 बैच के सिपाही पुलिस लाइन स्थित सरकारी आवास में पत्नी और दो बेटे अभिषेक (22) और अनुराग (18) के साथ रहते थे। अभिषेक डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय से बीपीएड कर रहा था। उसे इस बार दिल्ली पुलिस की परीक्षा देनी थी। इसके लिए वह एक साल से तैयारी कर रहा था। 

विनोद के करीबी रिश्तेदार के यहां शादी थी। इसलिए पूरा परिवार आगरा से बाहर गया हुआ था। अपनी परीक्षा की तैयारी के लिए अभिषेक शुक्रवार को ही आवास पर वापस आ गया था। शनिवार शाम पिता विनोद व अन्य ने अभिषेक से बात करने के लिए कॉल किए पर उसने फोन नहीं रिसीव किया। इसके बाद उन्होंने पड़ोसियों को काल किया। पड़ोसियों के दरवाजा खटखटाने पर भी जब कोई जवाब नहीं मिला तो 112 हेल्पलाइन पर सूचना दी गई। 
विज्ञापन


पीआरवी दरवाजा तोड़कर अंदर घुसी तो कमरे में पंखे से बने फंदे पर अभिषेक लटका हुआ मिला। मौके पर पुलिस को कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।घर में अकेले रहने के दौरान ऐसा क्या हुआ कि उसने फंदे पर लटक कर आत्महत्या कर ली।पुलिस इसकी जांच कर रही है।उसके मोबाइल को कब्जे में लिया गया है और फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य संकलित किए हैं। दोस्तों ने पूछताछ में अभिषेक के होनहार छात्र होने और किसी तरह का अवसाद नहीं होने की बात बताई है।

देर रात तक पहुंचेंगे परिजन
एसीपी लोहामंडी ने बताया कि घटना की जानकारी सिपाही को दी गई है।परिवार शादी से लौट रहा है। उनके आने पर आगे की जानकारी होगी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें