फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: गुलिस्ता गेट के समीप मिला युवक का शव

Tue, 04 Aug 2026 02:29 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर सीकरी। आगरा गेट मार्ग पर होटल गुलिस्तान पार्किंग गेट के समीप सोमवार सुबह एक व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। मौत के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान कोक सिंह निवासी ग्राम मालोनी खुर्द, थाना कौलारी, जिला धौलपुर (राजस्थान) के रूप में हुई है। मृतक के भाई राकेश पुत्र रामप्रसाद ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि कोक सिंह एक अगस्त को घर से निकले थे। सोमवार सुबह सूचना मिली कि उनका शव होटल गुलिस्तान पार्किंग गेट के पास पड़ा हुआ है। पुलिस का कहना है कि मौत के कारणों का खुलासा पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें