फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शीतगृह के पल्लेदार का शव पेड़ पर लटका मिला

विज्ञापन
16एमएनपी-19-बेवर में पल्लेदार की मौत के बाद घटना स्थल पर मौजूद पुलिस और लोग - फोटो : MAINPURI
विज्ञापन
बेवर। नवीगंज चौकी क्षेत्र में रविवार की सुबह एक शीतगृह के पल्लेदार का शव पेड़ पर लटका मिला, सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने शव को पेड़ से उतरवाने के बाद पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भिजवाया। मृतक शाहजहांपुर का रहने वाला था, पुलिस द्वारा परिजन को सूचना दी गई है।
विज्ञापन

जनपद शाहजहांपुर के थाना रोजा क्षेत्र के गांव जमुका निवासी 35 वर्षीय संजय उर्फ संजू कश्यप काफी समय से जासमई रोड स्थित एक शीतगृह में पल्लेदारी का काम करता आ रहा था। रविवार की सुबह लोगों ने उसका शव शीतगृह के पीछे पापरी के पेड़ पर लटका देखा तो स्थानीय पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने के बाद कुछ देर बाद ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पेड़ पर लटके पल्लेदार के शव को नीचे उतारा गया। आसपास के लोगों से मृतक के बारे में जानकारी ली गई, पल्लेदार के परिजनों को फोन द्वारा घटना की जानकारी दी गई। वहीं, शव पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भिजवाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें